साँप निकलने पर तुरंत संपर्क करे सर्प मित्र कालू :- 90989 26679
खंडवा। बरसात के मौसम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में साँप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि आपके घर, खेत, दुकान, फैक्ट्री या किसी अन्य स्थान पर साँप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की बजाय तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र की सहायता लें।
खंडवा के सर्प मित्र कालू वर्षों से विभिन्न प्रजातियों के साँपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण भी है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में जहरीले और गैर-ज़हरीले साँपों में अंतर नहीं कर पाते, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
सर्प मित्र कालू ने लोगों से अपील की है कि साँप दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत 90989 26679 पर संपर्क करें। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से साँप का रेस्क्यू करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के दौरान बिलों में पानी भरने के कारण साँप अक्सर रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं। ऐसे समय में सतर्कता और सही जानकारी ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
संपर्क:
📞 सर्प मित्र कालू – 90989 26679
अपील: साँपों को नुकसान न पहुँचाएं। वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित सर्प मित्र से ही सहायता लें।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा