लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी, सातवें दिन स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के सातवें दिन मंगलवार को जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शहर अनुभाग में थाना मोघट रोड पुलिस ने इंप्रिकल इंस्टीट्यूट में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। थाना पदमनगर की टीम ने ग्राम छोटी बोरगांव के शासकीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया। शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खंडवा में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल चौहान, प्रभारी यातायात देवेंद्र परिहार, महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत एवं महिला थाना टीम ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई।

थाना अजाक पुलिस ने नीलकंठेश्वर स्कूल, रामनगर हाई स्कूल और नवीन शासकीय कन्या शाला रूधी में चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। महिला थाना पुलिस ने उर्दू गर्ल्स स्कूल खड़गपुरा में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मुख्यालय अनुभाग में थाना छैगांव माखन ने ग्राम सिर्रा देशगांव हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। थाना पंधाना पुलिस ने साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। थाना जावर क्षेत्र के सीएम राइज शासकीय स्कूल में निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि थाना पिपलोद ने गांधवा हायर सेकेंडरी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता के साथ जागरूकता वीडियो दिखाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

मुंदी अनुभाग में थाना मुंदी ने संदीपनी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। थाना धनगांव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुलगांव में रंगोली प्रतियोगिता एवं शपथ कार्यक्रम कराया। थाना मांधाता ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारेश्वर में विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।

हरसूद अनुभाग में थाना हरसूद ने अरिहंत पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। थाना खालवा ने बस स्टैंड पर यात्रियों एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई, जबकि थाना किल्लौद ने बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान चित्रकला, निबंध, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं के साथ नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के साथ शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई तथा मानस हेल्पलाइन 1933 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस ने बताया कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026