खंडवा: घर से वॉशिंग मशीन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में कोतवाली थाना अंतर्गत रामनगर चौकी पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 हजार रुपये कीमत की चोरी गई वॉशिंग मशीन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार जिले में गंभीर अपराधों, संपत्ति संबंधी अपराधों तथा अन्य मामलों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारत पिता प्रताप पचावे, निवासी चिरागदान, को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को फरियादिया लता पति राजू सोलंकी, निवासी चिरागदान, ने रामनगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का दरवाजा खोलकर घर में रखी लगभग 15 हजार रुपये कीमत की वॉशिंग मशीन चोरी कर ली।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत धारा 331(3) एवं 305ए बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी भारत पचावे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई वॉशिंग मशीन बरामद कर जब्त कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक राजू पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र मंडलोई, प्रधान आरक्षक महेश राठौर, राजेंद्र डांगरे, पंकज तोंडावद तथा आरक्षक नितिन, शुभम और विजय की सराहनीय भूमिका रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा