लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*

खण्डवा 21 जुलाई 2026, मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने उपस्थित सरपंच, सचिव, सीएमओ तथा वार्ड पार्षदों से कहा कि सभी नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा, प्लास्टिक तथा दवाइयां सभी अलग अलग डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाए। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव तथा नगरों के वार्ड में इसके लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया जाए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा तथा आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रियंका राजावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि अब शहर से कचरा केवल हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि “वेस्ट टू वेल्थ” की परिकल्पना को साकार करते हुए रिसायकल के लिए कचरे का जिम्मेदारी से प्रबंधन करना आवश्यक है। नवीन नियमों के तहत अब प्रत्येक घर में कचरे का अलग-अलग संग्रहण अनिवार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों से गीला, सूखा और घरेलू हानिकारक कचरा पृथक डस्टबिन में लेना होगा। इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से गीले कचरे से जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा तथा सूखे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण होगा। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगरीय निकायों, ग्राम पंचायत को “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026” का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि “स्वच्छता अब सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक अनिवार्य जिम्मेदारी है।” कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि खुले में कचरा फेंकने, प्लास्टिक जलाने या सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने जैसी गतिविधियों पर सम्बंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026