खंडवा में ऑल इंडिया लीनेस क्लब की साधारण सभा संपन्न, 21 फलदार और फूलदार पौधों का किया गया पौधरोपण

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ऑल इंडिया लीनेस क्लब खंडवा की साधारण सभा एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन क्लब की संस्थापक लीनेस मधुबाला शेलार के ग्राम सिहाड़ा स्थित निवास पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस पुष्पा वरुण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 21 फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लीनेस मधुबाला शेलार ने स्वयं लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए साधारण सभा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लीनेस पद्मा हाड़ा, सचिव लीनेस मीरा व्यास, उपाध्यक्ष लीनेस भावना महोदय, मीडिया प्रभारी लीनेस सुनीता परिहार तथा जूनियर लीनेस क्लब की अध्यक्ष यशस्वी परिहार, सचिव ऋषिका डाबर, कोषाध्यक्ष वैष्णवी उपाध्याय, प्रियंका शेलार एवं वृक्ष मित्र हमारी सखी रिंकू राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा