लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा जिले के किसान 1 मार्च तक करें आवेदन: हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर पर मिलेगा अनुदान

खंडवा जिले के किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

सहायक कृषि यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसानों को प्रत्येक यंत्र हेतु 4,500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर आवेदन के साथ जमा करना होगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। इन आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से फसल अवशेष प्रबंधन और बोवनी कार्य में समय व लागत दोनों की बचत होगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : करियर काउंसलिंग को लेकर कल आखिरी दिन
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा प्रशासन सख्त! WhatsApp, Facebook और रैली-धरनों पर नई पाबंदियां
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा : स्पीड ब्रेकर से बच्चा उछाल कर गिरा गंभीर अवस्था में कराया गया जिला हॉस्पिटल भर्ती
June 6, 2026
खंडवा
दादाजी धाम के भव्य मंदिर के लिए मकराना पहुंची समिति, कलेक्टर-सांसद व कई सदस्य कर रहे मार्बल का चयन
June 6, 2026
खंडवा
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां शुरू! खंडवा पुलिस का 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा क्राइम बुलेटिन: पेचकस से जानलेवा हमला,चोरी,सट्टा और धोखाधड़ी के मामले | 05 जून 2026
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा में कल कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद | जानिए आपके क्षेत्र में कब होगा पावर कट
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 142 आरोपी गिरफ्तार, 80 गुंडे-बदमाश चेक
June 6, 2026
खंडवा
घाटाखेड़ी में चक्का जाम: सड़क पर मिट्टी के ढेरों से परेशान ग्रामीणों ने रोका यातायात, पुलिस ने संभाला मोर्चा
June 6, 2026
खंडवा
खंडवा : पानी कम आया तो भड़के ग्रामीण! नल-जल योजना कर्मचारी को पीटने का आरोप
June 6, 2026