लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु 2 दिवसीय शिविर आज से*

कोष एवं लेखा संचालनालय द्वारा आईएफएमआईएस पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए 16 एवं 17 जुलाई 2026 को “आई.एफ.एम.आई.एस. केयर्स कैम्प” लगाया जायेगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अभियंक चौधरी ने बताया कि शासकीय वित्तीय संव्यवहारों को सुचारू बनाने एवं आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर में आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 16 और 17 जुलाई 2026 को दो दिवसीय विशेष “आईएफएमआईएस केयर्स कैम्प” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला कोषालय खंडवा के अंतर्गत आने वाले आहरण संवितरण अधिकारियों के लिये कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय विशेष कैंप में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा एवं सम्बंधित आहरण संवितरण अधिकारियों व उनके कर्मचारियों को व्यापक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आहरण संवितरण अधिकारियों तथा लेखापालों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं को समय-सीमा में दर्ज करायें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026