*एम.एस.एम.ई. विभाग की जागरूकता कार्यशाला में उद्यमियों को दी जानकारी*
एमएसएमई विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के सहयोग से “रैम्प” योजना के तहत खण्डवा में 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारम्भ बुधवार को होटल सेलिब्रेशन ग्रीन में हुआ। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री मनोज रावत ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को समग्र रूप से सुदृढ़ बनाने तथा उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला जिले के एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप्स, व्यापारियों, युवा उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को एमएसएमई पॉलिसी-2025, स्टार्ट अप पॉलिसी-2025, रैम्प योजना, औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री सुनील बंसल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, श्री संतोष गुप्ता, सचिव, चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा श्री शेखर दूधांडे, लघु उद्योग भारती, प्रदेश कार्यालय, भोपाल भी उपस्थित थे।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा 
