गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को लेकर किसान संगठनों ने अपर कलेक्टर से की चर्चा
खंडवा। जिले में गेहूं खरीदी (उपार्जन) व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपर कलेक्टर बडोले से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर आने वाली समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी।
बैठक के दौरान किसान संगठनों ने बताया कि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए खरीदी के दौरान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों ने केंद्रों पर तौल व्यवस्था, समय पर भुगतान, परिवहन व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी। इस पर अपर कलेक्टर ने किसानों की बात सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति भी बनी, जिससे आगामी गेहूं उपार्जन सीजन में किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
किसान संगठनों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि उपार्जन केंद्रों पर पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
