लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

चेक बाउंस पड़ा भारी: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह का सख्त फैसला, 6 माह की जेल और ₹3.79 लाख प्रतिकर का आदेश”*

खंडवा। न्यायालयीन आदेशों का सम्मान एवं वित्तीय लेन-देन में ईमानदारी बनाए रखने का संदेश देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के एक प्रकरण में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 6 माह के साधारण कारावास तथा परिवादी को ₹3,79,900 प्रतिकर अदा करने का आदेश दिया है। आदेशानुसार प्रतिकर राशि में मूल चेक राशि ₹2,50,000 तथा ब्याज सम्मिलित है। प्रतिकर राशि का भुगतान न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 3 माह का कारावास भुगतना होगा। 

 

न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि चेक केवल एक कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि विश्वास और आर्थिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम है। चेक जारी करने के बाद भुगतान से बचना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे समाज में आर्थिक विश्वास भी प्रभावित होता है। न्यायालय ने यह भी कहा कि धारा 138 का उद्देश्य पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र न्याय एवं उचित प्रतिकर दिलाना है।

 

यह निर्णय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि चेक जारी करने से पूर्व बैंक खाते में पर्याप्त राशि सुनिश्चित करें तथा वित्तीय दायित्वों का समय पर निर्वहन करें। अन्यथा कानून के तहत कारावास, आर्थिक दंड एवं न्यायालयीन कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सरदार सरोवर परियोजना के सारे विवाद खत्म, सभी को होगा लाभ: जल संसाधन मंत्री सिलावट*
July 9, 2026
खंडवा
भाजपा ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को बनाया जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
July 8, 2026
खंडवा
18 जुलाई को विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामलों का समझौते से होगा त्वरित समाधान, उठाएं सुनहरा अवसर*
July 8, 2026
खंडवा
शासकीय भवनों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु विद्युत क्रय अनुबंध किया गया*
July 8, 2026
खंडवा
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40 प्रतिशत तक क्रेडिट पॉइंट*
July 8, 2026
खंडवा
जनपद पंचायत खण्डवा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविर संपन्न*
July 8, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 20.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई*
July 8, 2026
खंडवा
श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा से खंडवा में श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
July 8, 2026
खंडवा
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा कल**
July 8, 2026
खंडवा
कालमुखी में देहदान महादान की अनूठी पहल, मानव सेवा का संदेश देगा जनजागरण कार्यक्रम
July 8, 2026