लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से प्रारंभ, जिला अध्यक्ष व विधायक ने किया निरीक्षण

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे मंडल में 15 और 16 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी की निरंतर सफलता, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिली जीत तथा संगठन की मजबूती के पीछे प्रशिक्षण और अनुशासित कार्यपद्धति की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता सही तरीके से प्रशिक्षित नहीं होते, तो इतनी बड़ी सफलता हासिल करना संभव नहीं होता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

भाजपा के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसे अपनी विशिष्ट विचारधारा और कार्यपद्धति के लिए जाना जाता है। कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और अभ्यास के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता तथा प्रस्तुति कौशल को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण केवल एक अवसर नहीं बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

उन्होंने बताया कि पूरे देश और प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश एवं संभाग स्तर के प्रशिक्षण के बाद अब जिला और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है।

कुशाभाउ ठाकरे मंडल का यह प्रशिक्षण वर्ग 15 और 16 मार्च को नवचंडी माता मांगलिक परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, विधायक कंचन मुकेश तनवे, राजपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, दीप सिंह झाला, भारत पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026