लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट — अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रारंभ किया चरणबद्ध आंदोलन

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रारंभ किया चरणबद्ध आंदोलन

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर पूरे प्रदेश के साथ खंडवा में भी शासकीय सेवकों की लंबे समय से लंबित मांगों के तत्काल निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया गया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि रुकी हुई पदोन्नतियां प्रारंभ करने, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से वरीयता देने,पुरानी पेंशन बहाल करने, केंद्र सरकार के समान मंहगाई भत्ता देने सहित 46 लंबित मांगों का निराकरण न होने से प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारियो में असंतोष व्याप्त है। इन मांगों के तत्काल निराकरण हेतु प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन आज से प्रारंभ किया गया है। आंदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 16 जनवरी 2025 को कलेक्टर प्रांगण में कर्मचारियों ने रैली निकाली और कर्मचारी एकता जिंदाबाद, प्रजातंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है जैसे नारे लगाते हुए मा.मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन कलेक्टर खंडवा की प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला को सौंपा।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडलोई ने बताया कि द्वितीय चरण में दिनांक 24 जनवरी 2025 को माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन मा.प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायक के माध्यम से सौंपा जाएगा। तृतीय चरण में दिनांक 7 फरवरी 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं भोपाल में सतपुड़ा भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। चौथे चरण में दिनांक 16 फरवरी 2025 को प्रदेश के सभी विकासखंड,तहसील,जिला एवं संभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अंबेडकर पार्क भोपाल में प्रांतव्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि इसके बाद भी शासन द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी।
आज की रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष अजय तिवारी,उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडलोई,तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष मंगलेश उपाध्याय, शिक्षक संघ अध्यक्ष बबलू मिश्रा, लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल पूर्वे, पेंशनर एसोसिएशन के हीरालाल पटेल,सुनील सोमानी,शिवदत्त मौर्य,सुमेर सिंह सोलंकी,सुखदेव पटेल,सहित जिले के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी नवीन शर्मा,पीसी बडारिया,तारिक शेख,राजेंद्र राठ

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026