लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट -सांसद,महापौर,विधायक द्वारा  हिन्दूजा हॉस्पिटल में हुआ डायलिसिस सेंटर का हुआ शुभारंभ, आयुष्मान कार्ड धारी पेशंटों  की  निशुल्क होगी डायलिसिस,

सांसद,महापौर,विधायक द्वारा  हिन्दूजा हॉस्पिटल में हुआ डायलिसिस सेंटर का हुआ शुभारंभ,
आयुष्मान कार्ड धारी पेशंटों  की  निशुल्क होगी डायलिसिस,
खंडवा ।। किडनी के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए इंदौर व अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,खंडवा में  हिंदूजा हॉस्पिटल में भी डायलिसिस पेशेंट के लिए डायलिसिस सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध हो गई है, समाजसेवी व  प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किडनी के मरीजो के लिए खंडवा में ही डायलिसिस सेंटर खुल चुका है, गुरुवार को  हिंदूजा हॉस्पिटल खंडवा में किडनी पेशंटों के लिए डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल  द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता  काटकर शुभारंभ किया गया एवं इस सुविधा के लिए किडनी पेशेंटो को शुभकामनाएं प्रेषित की, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिले में लगभग 70 से 75 डायलिसिस पेशेंट है, कुछ वर्ष पूर्व तक इन सभी मरीजों को इंदौर या अन्य शहर में जाना पड़ता था जिससे काफी आर्थिक नुकसान और समय भी लगता था लेकिन खंडवा में सरकारी अस्पताल के साथ अन्य जगहों पर भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है, डॉक्टर हिंदूजा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार मानते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड पेशेंट के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी,  डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में महापौर अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तन्वे भी उपस्थित थी, आयोजित कार्यक्रम में सांसद विधायक महापौर के साथ ही कपिल अंजने ,परमजीत सिंह नारंग , प्रवक्ता सुनील जैन ,चंद्रेश पचौरी, आशीष चटकेले, अस्पताल संचालक गिरधारी लाल हिंदूजा , डॉ संतोष श्रीवास्तव, डॉक्टर पंकज जैन,डॉक्टर बडोले, विकास अंजने, अनूप हिंदूजा, हरिओम पटेल, सागर आरतानी,पवन गोस्वामी, घनश्याम वाधवा, नारायण बाहेती, मनोज सोनी, मोहन दीवान आदि उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026