ACACU खंडवा: शराब माफियाओं पर पिपलोद पुलिस का प्रहार, 300 क्वार्टर शराब जब्त
खंडवा। जिले के पिपलोद थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रितिक कनाड़े और रवि रायकवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 पेटी शराब, कुल 300 क्वार्टर (54 बल्क लीटर) अवैध शराब तथा परिवहन में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 22 हजार 800 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर पिपलोद थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में 6 कार्टन में रखे 300 क्वार्टर (54 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम धारवे, सहायक उपनिरीक्षक आशीष जाधव एवं प्रधान आरक्षक शिवेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




