लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: त्योहारों से पहले अलर्ट, एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

खंडवा। आगामी त्योहारों को देखते हुए खंडवा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम से एडिशनल पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।

खंडवा पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों, वारंटियों, स्थायी वारंटियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में ऐसे अभियानों की गति और तेज की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी बनी हुई है। सूचना संकलन टीम लगातार सक्रिय है और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह को साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
August 8, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
August 7, 2026
खंडवा
*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026