लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पंधाना कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना स्थित टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस इकाई और क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कृष्णा एकेडमी स्कूल तक पहुंची। विद्यार्थियों और स्टाफ ने उत्साह के साथ सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के बाद महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाई गई। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जावेद मंसूरी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का संयोजन क्रीड़ाधिकारी सुश्री मोनिका पटेल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालयीन स्टाफ, एनएसएस, रेड क्रॉस इकाई के अधिकारियों सहित विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
भोपाल में स्वतंत्रता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कालमुखी पहुंचकर लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
August 13, 2026
खंडवा
शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती पर विधायक ने समाज को दी शुभकामनाएं
August 13, 2026
खंडवा
ग्राम सोनगीर में 17 अगस्त से होगा पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का आयोजन
August 13, 2026
खंडवा
जिला जेल खंडवा में बंदियों को स्वरोजगार और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस ने लौटाई 109 लोगों की खुशियां, 20.48 लाख के गुम मोबाइल किए बरामद
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 फरार आरोपी गिरफ्तार, फर्जीवाड़े के मामले में थी तलाश
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक गूंजा देशभक्ति का संदेश
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा : पानी की टंकी पर चढ़ा गोवंश, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ,VIDEO वायरल
August 13, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में आस्था का सैलाब, कावड़ से जलाभिषेक के बाद मातृ शक्तियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
August 13, 2026