लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में आस्था का सैलाब, कावड़ से जलाभिषेक के बाद मातृ शक्तियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में चल रहे अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप और श्री हनुमान शक्ति जागरण महा अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है।

गुरुवार को ग्राम टाकलीमोरी, सतवाड़ा, कोठवाड़ा और खपरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मातृ शक्तियां पैदल चलकर महादेवगढ़ मंदिर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने भगवान महादेव का कावड़ से जलाभिषेक किया और इसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर अनुष्ठान में आहुति दी।

पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि दोपहर में शुक्ला कॉलोनी क्षेत्र की मातृ शक्तियों ने भगवान पार्थेश्वर का पूजन भी किया।

मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भी इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होकर हनुमान चालीसा के पाठ के रूप में अपनी आहुति दें।

अनुष्ठान में किए जा रहे पाठों की गिनती के अनुसार चनों को एकत्रित कर उनकी शक्ति का विधिवत समापन किया जाएगा। 29 अगस्त को संतों की उपस्थिति में इस शक्ति की स्थापना की जाएगी, ताकि श्रद्धालु नियमित पूजन और दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकें।

वहीं, अखिलेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही शुभ मुहूर्त में इसी शक्ति के साथ भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा भी विराजमान कराई जाएगी।

प्रेम नारायण पिपलोनिया द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे हैं और बच्चों को भी पाठ की विधि सिखाई जा रही है। वहीं भजन गायक सतीश बाथम ढोलक की संगत पर मातृ शक्तियों से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवा रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026