लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस ने लौटाई 109 लोगों की खुशियां, 20.48 लाख के गुम मोबाइल किए बरामद

मध्यप्रदेश के खंडवा में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सहयोग” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। खंडवा पुलिस ने लगातार तत्परता से कार्रवाई करते हुए 109 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख 48 हजार रुपये है।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल की पतारसी के लिए “ऑपरेशन सहयोग” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर सेल और सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेन्द्र तारणेकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गजेन्द्रसिंह कंवर के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं जिले के सभी थानों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए कुल 109 मोबाइल फोन रिकवर किए।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 383 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 66 लाख 48 हजार रुपये है। इन सभी मोबाइल को उनके संबंधित धारकों को वापस सौंपा गया है।

बरामद किए गए मोबाइल मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा मेहनत और लगन से कार्रवाई कर प्राप्त किए गए हैं। इनमें वर्ष 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए मोबाइल के साथ-साथ वर्ष 2026 में करीब 20 से 25 दिन पहले गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली के 18, मोघट रोड के 6, पदमनगर के 3, छैगांव माखन के 10, जावर के 6, पिपलौद के 5, पंधाना के 3, धनगांव के 5, नर्मदानगर के 5, मांधाता के 16, मूंदी के 5, हरसूद के 6, खालवा के 18 और किल्लौद के 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

13 अगस्त 2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष खंडवा में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। इस कार्रवाई से कुल 109 आवेदक लाभांवित हुए।

मोबाइल वापस मिलने के बाद आवेदकों ने खंडवा पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गजेन्द्रसिंह कंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस पूरी कार्रवाई में जिला साइबर सेल खंडवा से निरीक्षक अनुपम सिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राठौर, विक्रम वर्मा, सुनील लाडगे, रामनरेष यादव, उदयसिंह राठौर और नरेन्द्र मुकाती सहित थानों पर तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारीगण की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल गुम होने या मोबाइल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संचार साथी ऐप और CEIR पोर्टल का उपयोग करने की सलाह भी दी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026