शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती पर विधायक ने समाज को दी शुभकामनाएं

खंडवा। राष्ट्रवीर एवं कुल शिरोमणि वीर श्री दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती के अवसर पर राठौर समाज द्वारा धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राठौर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे शामिल हुईं। उन्होंने वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर के चित्र पर नमन कर समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर का शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति वीर दुर्गादास राठौर के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और जयंती समारोह को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 



