लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*

खंडवा 7 अगस्त 2026, मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा अभियान” 9 से 17 अगस्त तक जनसहभागिता से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम एवं परिचर्चा जैसे आयोजन किए जाएंगे। शुक्रवार शाम को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस अभियान की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए, तथा इस दौरान तिरंगा वाहन रैली, तिरंगा प्रभात फेरी, सेल्फी विद तिरंगा जैसे आयोजन किए जाएं।
खंडवा कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े के अलावा प्रभारी कलेक्टर डोक्टर नागार्जुन गौड़ा भी मौजूद थे। मांधाता विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर बताया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद, ओंकारेश्वर, मूंदी, नर्मदा नगर एवं पुनासा में तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ओंकारेश्वर में तिरंगा लगाकर नौका रैली आयोजित की जाएगी।
खंडवा विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर बताया कि खंडवा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव एवं शहरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी कलेक्टर डॉ गौड़ा ने इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री लोधी को बताया कि जिले में तिरंगे झंडे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, और इस कार्यक्रम को पूरे गरिमापूर्ण एवं उत्साहजनक ढंग से आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के साथ जोड़ा गया है। प्रदेश मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त की तिथियों में सभी जिलों में तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी और पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
इस अभियान में तिरंगा बाइक, तिरंगा ई-बाइक, तिरंगा साइकिल रैली, जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान के दौरान नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने, एवं सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
August 8, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026
खंडवा
मांधाता विधायक पुत्र पहुंचे तो खत्म हुई हड़ताल! मजदूर बोले- भगवान आपका भला करे
August 7, 2026