खंडवा: 3 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की बड़ी कामयाबी
खंडवा। जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत पुनासा चौकी, थाना नर्मदानगर पुलिस ने 3 हजार रुपये के इनामी स्थाई वारंटी शंकर पिता सुरेश उर्फ सूरज (26 वर्ष), निवासी सरलिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खंडवा में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना नर्मदानगर में अपराध क्रमांक 60/23 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 294, 323, 506, 147 एवं 148 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में विवेचना पूरी कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया, लेकिन विचारण के दौरान आरोपी फरार हो गया। इसके बाद माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया।
आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा उस पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद पुनासा चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सयदे, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मंडलोई एवं आरक्षक निलेश बामनिया की सराहनीय भूमिका रही। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” अभियान लगातार जारी है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


