ACACU खंडवा: साइबर ठगी के तीन आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड पर खुलेंगे देशभर के ठगी नेटवर्क के राज
खंडवा। करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगा है ताकि पूरे साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पिता बाबू कुशवाह, निवासी ग्राम उनियारा, जिला टोंक (राजस्थान), विवेक पिता किशनलाल खीची, निवासी ग्राम उनियारा, जिला टोंक (राजस्थान) तथा आत्माराम पिता रामजीलाल मेहरा, निवासी ग्राम उनियारा, जिला टोंक (राजस्थान) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लाख 55 हजार 200 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
यह मामला शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर एक फरियादी से 21 लाख 63 हजार 970 रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी से जुड़ा है। मामले में पहले से अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी।
अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि इस गिरोह ने देशभर में कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा ठगी की रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई। पुलिस को इस पूछताछ में कई अहम खुलासों की उम्मीद है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


