लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: रुपए डबल करने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, जावर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खंडवा। जिले की जावर थाना पुलिस ने रुपए डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। खंडवा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, छिरवेल निवासी गोरेलाल पिता नत्थू ने थाना जावर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने रुपए डबल करने का झांसा देकर उससे 4 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर थाना जावर में अपराध क्रमांक 185/26 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) एवं 61(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने विक्रम पिता फूल गिरी, निवासी अनाज मंडी के सामने, पंधाना तथा संजय उर्फ रंजू बाबा पिता मोहन गिरी, निवासी ग्राम डुल्हार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह भादले, सहायक उपनिरीक्षक रणजीत सिंह राजपूत, जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक सुरेश चौहान एवं सुरेश की सराहनीय भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
August 8, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
August 7, 2026
खंडवा
*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026