लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश के खंडवा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 4 वर्षीय राजा की जिंदगी बदली, कोक्लियर इम्प्लांट के बाद सुनने और बोलने लगा मासूम

खंडवा, 7 अगस्त 2026। खंडवा जिले के कालमुखी गांव निवासी जय सैंधव के चार वर्षीय पुत्र राजा के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ राजा का सरकारी खर्च पर सफल कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन कराया गया, जिसके बाद अब वह धीरे-धीरे सुनने और बोलने लगा है।

राजा के पिता जय सैंधव ने बताया कि बेटे की समस्या को लेकर पहले कालमुखी के अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों ने जांच के बाद कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की सलाह दी और बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह ऑपरेशन निशुल्क कराया जा सकता है।

इसके बाद आरबीएसके समन्वयक महेश पंवार के मार्गदर्शन में राजा को इंदौर स्थित अरविंदो अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक जांच और परीक्षण किए गए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में 6.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

अप्रैल 2026 में इंदौर के अरविंदो अस्पताल में राजा की सफल कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद लगातार फॉलोअप और थेरेपी के चलते अब राजा पहले की तुलना में सुनने और बोलने लगा है।

राजा के पिता जय सैंधव ने कहा कि सरकारी योजना की बदौलत उनके बेटे को नया जीवन मिला है। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
August 8, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
August 7, 2026
खंडवा
*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026