मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: सुंदरदेव स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी जांच के लिए 81 लोगों का एक्स-रे

खंडवा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को विकासखंड खालवा के ग्राम सुंदरदेव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए कुल 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। इनमें दस्त के 34, सर्दी-खांसी के 83 तथा बुखार के 76 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान के तहत संभावित मरीजों की विशेष जांच भी की गई। कुल 81 संभावित टीबी मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स-रे किया गया, जबकि 35 मरीजों के खखार (थूक) के सैंपल जांच के लिए लिए गए। इसके साथ ही एचआईवी के संभावित मरीजों की भी जांच की गई।
शिविर में टीबी से पीड़ित 4 मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट भी प्रदान की गई, ताकि उपचार के साथ उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश पटेल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों से चर्चा की तथा अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना, गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


