लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नन्हे बच्चों की राह बनी कीचड़! जनप्रतिनिधियों से लगाई मदद की गुहार

खंडवा। चिड़िया मैदान स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 138 के बाहर लगातार बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। इससे केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गई है। ऐसे में छोटे बच्चों को केंद्र तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। कई बार बच्चों के फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि अभिभावकों को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि आंगनवाड़ी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, लेकिन बाहर की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कर कीचड़ हटाने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या पर तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है, ताकि आंगनवाड़ी आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिल सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पानी की किल्लत और पुलिया नहीं बनने से नाराज रहवासी, कांग्रेस ने सुनीं वार्डों की समस्याएं
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
August 8, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*
August 7, 2026
खंडवा
*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026