लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा गणेशोत्सव: हिंदू उत्सव समिति की अहम बैठक, डीजे और झांकियों को लेकर बड़े निर्णय

खंडवा। आगामी गणेशोत्सव एवं दादाजी भंडारों की तैयारियों को लेकर बुधवार को गणेश गौशाला में हिंदू उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुख, दादाजी भंडारा आयोजक तथा गणेश झांकी एवं पंडाल समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बैठक में दादाजी भंडारा आयोजकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए हिंदू उत्सव समिति द्वारा किए गए प्लास्टिक एवं डिस्पोजल मुक्त भंडारों के आह्वान की सराहना की। साथ ही भविष्य में भंडारों को और अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए।

बैठक में समाज प्रमुखों ने प्रशासन से डीजे के साथ निकलने वाली निशान यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन सनातन परंपराओं के अनुरूप और अनुशासित वातावरण में संपन्न होने चाहिए।

बैठक में गणेश झांकी एवं पंडाल आयोजकों से अपील की गई कि वे भगवान गणेश की प्रतिमाओं के मूल स्वरूप से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें तथा प्रतिमाओं की ऊंचाई सीमित रखें, ताकि स्थापना और विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि सभी गणेश झांकियां शाम 7 बजे से पहले अपने-अपने पंडालों से प्रस्थान करें और रात्रि 12 बजे से पहले मुंबई बाजार से होकर विसर्जन के लिए रवाना हो जाएं। इसके साथ ही सभी गणेश मंडलों से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होने से पहले गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का आग्रह किया गया।

बैठक में सनातन धर्म की परंपराओं और धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी, शक्ति सिंह राठौड़, रामचंद्र मौर्य, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन काशिव, कोषाध्यक्ष जीवन डिंडोरी, दादाजी फाग उत्सव समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, सचिव मदन भाऊ ठाकरे, नरेश चौधरी, गिरीश बजाज, मोहन पटेल, बंटी चौकसे, सुनील जैन, मनोज पालीवाल, राम सिंह रावत, राकेश गढ़वाल, पार्षद अनिल बाबा, संजय दुबे, योगेश कोटवाले, राधेश्याम कुशवाह, रामनारायण कुशवाह, लक्ष्मी वामने एवं भारती गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. मोहन पटेल ने किया तथा आभार गिरीश बजाज ने व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशोर नाइट की गूंज: मुंबई रवाना होने से पहले विनोद राठौड़ ने जताया आभार
August 6, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
August 6, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: शराब माफियाओं पर पिपलोद पुलिस का प्रहार, 300 क्वार्टर शराब जब्त
August 6, 2026
खंडवा
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शोध कर खंडवा के अमर यादव बने ‘डॉ. आशीष यादव’
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से पुणे जबलपुर ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत हुआ।
August 6, 2026
खंडवा
फूलों के रंग से दिल की कलम से संगीत के इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं ने लिया गीतों का आनंद।  
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पार्किंग शुल्क को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा: 14 अगस्त को पुराने हरसूद में जल समाधि सत्याग्रह, इंदिरा सागर विस्थापितों का बड़ा ऐलान
August 6, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा : 7 अगस्त को सुबह 8 से 9 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज 13 वर्षीय बालक घर से निकला, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया
August 6, 2026