लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज 13 वर्षीय बालक घर से निकला, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

खंडवा। खंडवा जिले के थाना पिपलोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंडवाड़ी में परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकले 13 वर्षीय बालक को डायल-112 पुलिस जवानों ने सुरक्षित तलाश कर उसके परिजनों से मिला दिया।

जानकारी के अनुसार, 06 अगस्त 2026 को सुबह 09:35 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिपलोद क्षेत्र के गोंडवाड़ी गांव का एक 13 वर्षीय बालक घर से निकल गया है और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता के लिए डायल-112 टीम मौके पर रवाना हुई।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक बलदार परते एवं पायलट सरफराज खान ने परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बालक उनकी डांट से नाराज होकर घर से कहीं चला गया था।

इसके बाद डायल-112 जवानों ने परिजनों के साथ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर बालक घूमता हुआ मिल गया। पहचान और सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 सेवा की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशोर नाइट की गूंज: मुंबई रवाना होने से पहले विनोद राठौड़ ने जताया आभार
August 6, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
August 6, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: शराब माफियाओं पर पिपलोद पुलिस का प्रहार, 300 क्वार्टर शराब जब्त
August 6, 2026
खंडवा
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शोध कर खंडवा के अमर यादव बने ‘डॉ. आशीष यादव’
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से पुणे जबलपुर ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत हुआ।
August 6, 2026
खंडवा
फूलों के रंग से दिल की कलम से संगीत के इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं ने लिया गीतों का आनंद।  
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पार्किंग शुल्क को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा: 14 अगस्त को पुराने हरसूद में जल समाधि सत्याग्रह, इंदिरा सागर विस्थापितों का बड़ा ऐलान
August 6, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा : 7 अगस्त को सुबह 8 से 9 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट
August 6, 2026
खंडवा
खंडवा गणेशोत्सव: हिंदू उत्सव समिति की अहम बैठक, डीजे और झांकियों को लेकर बड़े निर्णय
August 6, 2026