ACACU खंडवा : 7 अगस्त को सुबह 8 से 9 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खंडवा शहर संभाग अंतर्गत 11 केवी पुलिस लाइन फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 7 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस दौरान भाटिया पेट्रोल पंप, निमाड़ नर्सरी, सांसद कार्यालय, जनपद कार्यालय, आदिम जाति छात्रावास, समिध नगर, पुलिस लाइन, पुलिस ग्राउंड के पीछे स्थित क्वार्टर, सुभाष स्कूल, होटल टिकट तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पहले से ही पूर्ण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Read Next



खंडवा
खंडवा
खंडवा 


