लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक होगा*

 पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि राशन सामग्री का शत् प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूरा कर उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।

अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को 35 कि.ग्रा. प्रति परिवार राशन (गेहूँ, चावल) एवं प्राथमिकता परिवार श्रेणी में आने वाले हितग्राहिओं को 5 कि.ग्रा. प्रति सदस्य राशन दिया जाता है। साथ ही दोनों श्रेणी के हितग्राहियों को एक कि.ग्रा. नमक प्रति परिवार दिया जाता है। पीओएस मशीन में अगस्त एवं सितम्बर की राशन सामग्री को वितरित करते समय दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय समय पर सुनिश्चित करायें। इसकी जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग भी करें। उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री प्रदाय एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
August 4, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन*
August 4, 2026
खंडवा
*महर्षि विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 4, 2026
खंडवा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” 14 अगस्त को मनाया जाएगा*
August 4, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर दा की नगरी में सजी सुरों की महफिल, जन्मोत्सव पर शानदार संगीतमय कार्यक्रम
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: कांग्रेस ने मंडी शुल्क 1% से 1.5% बढ़ाने का किया विरोध, बढ़ी दर वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
खंडवा
हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*
August 4, 2026
खंडवा
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा*
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा-सनावद ट्रेन में मिला डॉग, मालिक जल्द करें संपर्क रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मौजूद
August 4, 2026