*महर्षि विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न

खंडवा 4 अगस्त 2026, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय, खंडवा में मंगलवार को विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करने तथा अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भरतदीप चौरसिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए कानून की मूलभूत जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बाल संरक्षण पाक्सो एक्ट, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, बाल विवाह निषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, साइबर ठगी एवं डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति स्मिता जसवाल, पैरा लीगल वॉलिंटियर श्रीमती अनीता यादव, शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।
Read Next









