सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

खंडवा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोमवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क सुरक्षा के संदेश को रचनात्मक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
कक्षा 6वीं से 8वीं (ग्रुप-ए) के परिणाम
प्रथम: देवांश कछियारे, होली स्प्रिट कॉन्वेंट, खंडवा
द्वितीय: देवांश मालवीय, होली स्प्रिट कॉन्वेंट, खंडवा
तृतीय: देव सिंहाड़े, होली स्प्रिट कॉन्वेंट, खंडवा
कक्षा 9वीं से 12वीं (ग्रुप-बी) के परिणाम,
प्रथम: रौनक खान (11वीं), सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, खंडवा
द्वितीय: समृद्धि सिंहाड़े (10वीं), होली स्प्रिट कॉन्वेंट, खंडवा
तृतीय: भूमिका सैनी (10वीं), होली स्प्रिट कॉन्वेंट, खंडवा
सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन संगीत महाविद्यालय की श्रीमती शबनम शाह, विश्वास सोनी एवं भाग्यश्री दरबार ने निर्णायक के रूप में किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय की प्रस्तुति, रंग संयोजन एवं संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा 