लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*

खंडवा 4 अगस्त 2026, प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। खंडवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा प्रभारी कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को जिले में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, श्री अरविंद चौहान एवं श्री के आर बडोले के अलावा पुनासा एसडीएम श्री पंकज वर्मा एवं सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित जिले के एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रभारी कलेक्टर डॉ गौड़ा ने बैठक में निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की फुलड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 से आयोजित की जाए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के नाम 11 अगस्त तक जिला पंचायत कार्यालय भिजवा दें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालय में प्रातः 8 बजे से पूर्व ध्वजारोहण किया जाए। कलेक्ट्रेट में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण होगा। प्रभारी कलेक्टर डॉ गौड़ा ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, अतिथियों, पत्रकारों, अधिकारियों, तथा लोकतंत्र सेनानियों के लिए अच्छी बैठक व्यवस्था की जाए। बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी प्रातः 7 बजे से स्कूलों से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए रवाना होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली संकट! मोबाइल टॉर्च और ट्रैक्टर की रोशनी में तैयार हो रहे माता के पंडाल.
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, रात 12 बजे सैकड़ों युवा पहुंचे बिजली कार्यालय..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026