लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न

खंडवा 3 अगस्त 2026, संत लक्ष्मण चैतन्य अकादमी, खंडवा में सोमवार को विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक बुराइयों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
जिला न्यायाधीश श्री जोशी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का महत्व समझाया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने तथा अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री लक्ष्मण सिंह चौहान, प्राचार्य श्रीमती सोनाली चौहान, पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती अनीता यादव, सुश्री नेहा यादव तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
August 4, 2026
खंडवा
अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक होगा*
August 4, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन*
August 4, 2026
खंडवा
*महर्षि विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 4, 2026
खंडवा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” 14 अगस्त को मनाया जाएगा*
August 4, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर दा की नगरी में सजी सुरों की महफिल, जन्मोत्सव पर शानदार संगीतमय कार्यक्रम
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: कांग्रेस ने मंडी शुल्क 1% से 1.5% बढ़ाने का किया विरोध, बढ़ी दर वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
खंडवा
हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*
August 4, 2026
खंडवा
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा*
August 4, 2026