लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : भोगावा पुनर्वास में दहशत! पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप, रातभर सड़क पर बैठे ग्रामीण |

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का पुलिस चौकी अंतर्गत भोगावा पुनर्वास में बुधवार देर रात तनाव का माहौल देखने को मिला। एक व्यक्ति से परेशान होकर आदिवासी परिवार अपने घरों से निकलकर सड़क पर बैठ गए और सुरक्षा की मांग करने लगे।

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति आए दिन क्षेत्र के लोगों से विवाद करता है और कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकियां देता है। बुधवार रात भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हंगामे की स्थिति बन गई।

रहवासियों का यह भी आरोप है कि एक दिन पहले हुई शिकायत के बाद मोरटक्का पुलिस संबंधित युवक को चौकी लेकर गई थी, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। लोगों का दावा है कि इसके बाद युवक उन्हें यह कहकर धमका रहा है कि “पुलिस भी मेरी है।”

युवक के कथित आतंक से डरे हुए पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे देर रात तक सड़क पर बैठे रहे। उनका कहना है कि उन्हें अपने घरों में जाने से भी डर लग रहा है और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : नशेड़ी बाइक सवार ने घर के बाहर बैठे लोगों को मारी टक्कर, कुल तीन घायल,एक जवान युवक की मौत. M
July 16, 2026
खंडवा
Khandwa Court में हाई वोल्टेज ड्रामा! 9 साल की बच्ची की कस्टडी को लेकर भिड़े दो परिवार
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : नेशनल हाईवे पर बस डिवाइडर से टकराई. घायलों को लाया गया खंडवा जिला अस्पताल
July 16, 2026
खंडवा
100 करोड़ के दादाजी धाम मंदिर निर्माण की बड़ी शुरुआत, पहला नक्काशीदार संगमरमर पिलर पहुंचा खंडवा
July 16, 2026
खंडवा
जसवाड़ी सरपंच Out! 16 वोटों से अविश्वास प्रस्ताव पास, अब होगा नया चुनाव | ACACU Khandwa News
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा :हापला-दीपला में भैंस चोरी की कोशिश नाकाम! ग्रामीणों ने 2 संदिग्ध दबोचे, 4 फरार |
July 16, 2026
खंडवा
मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में छात्रावास एवं फेफरी सरकार में स्कूल भवन का लोकार्पण किया*
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल बसों की सघन जांच, 28 बसें चेक, 3 में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: डब्बा फैक्ट्री के पास घर में निकला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा, सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मूंदी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा जेल
July 15, 2026