लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

100 करोड़ के दादाजी धाम मंदिर निर्माण की बड़ी शुरुआत, पहला नक्काशीदार संगमरमर पिलर पहुंचा खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दादाजी धाम मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य 84 खंभों वाले संगमरमर मंदिर के लिए नक्काशीदार संगमरमर का पहला पिलर खंडवा पहुंच गया है।

बुधवार को श्री दादाजी धूनीवाले दरबार में गुप्त नवरात्र के शुभ अवसर पर इस प्रथम संगमरमर शिला का विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजा-अर्चना मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन तनवे और कलेक्टर ऋषव गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित अवधेश ओझा ने पूजन कराया।

मंदिर निर्माण समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह भव्य मंदिर दादाजी महाराज के आशीर्वाद और उनकी इच्छा के अनुरूप बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दादाजी भक्तों की वर्षों पुरानी आस्था और संकल्प का परिणाम है। इस मंदिर निर्माण में मंदिर ट्रस्ट, छोटे दादाजी के मार्गदर्शन, मंदिर निर्माण समिति तथा सभी संबंधित पक्षों के सामूहिक प्रयासों से कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। अब नक्काशीदार संगमरमर के प्रथम पिलर के खंडवा पहुंचने के साथ मंदिर निर्माण ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है।

पूजन के बाद मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने स्वयं उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और निर्माण एजेंसी व समिति के सदस्यों को संगमरमर के पिलरों को शीघ्र मंदिर परिसर में असेंबल करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ट्रस्टी शांतनु दीक्षित, अधिवक्ता राकेश थापक, तपन डोंगरे, मदन भाऊ, सागर आरतानी, इंजीनियर सतीश कोटवाले, ठेकेदार नितिन मिश्रा, राहुल बिसेन, एडीएम सृष्टि गोड़ा देशमुख, एसडीएम सिंघई सहित मंदिर निर्माण समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दादाजी भक्त उपस्थित रहे। इसके बाद सभी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का अवलोकन किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026