खंडवा : नेशनल हाईवे पर बस डिवाइडर से टकराई. घायलों को लाया गया खंडवा जिला अस्पताल
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत कुमठी के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में चार यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं है।
फिलहाल पंधाना थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Read Next






खंडवा
खंडवा 
