लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: मुक्तिधाम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, निरीक्षण के दौरान सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की खंडवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटा बोरगांव में विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे मुक्तिधाम का विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुकेश तनवे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए मुक्तिधाम परिसर में अधिक से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में यह परिसर हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।

इसके साथ ही उन्होंने पंचायत सचिव को मुक्तिधाम के पीछे बह रही नदी से होने वाले मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए समय रहते सुरक्षा और अवरोधक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में परिसर को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

इस दौरान बलदेव मौर्य, सतनाम सिंह होरा, टिन्ना यादव, डॉ. अजय पटेल, बनवारी पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में 6 जुलाई से शुरू होगा सात दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण
July 4, 2026
खंडवा
शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा का निधन, चिकित्सा और संगीत जगत में शोक।
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा में 11 से 13 जुलाई तक होगा श्रीकथा ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
July 4, 2026
खंडवा
आशीर्वाद, सेवा और सम्मान के साथ रोटरी क्लब निमाड़ के नए सत्र का शुभारंभ।
July 4, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर के ममलेश्वर मंदिर में होंगे बड़े बदलाव! सिंहस्थ 2028 से पहले बदलेगी पूरी तस्वीर-कलेक्टर
July 4, 2026
खंडवा
सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट करने वालों पर सख्त होगी कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को दिए कार्रवाई के निर्देश
July 4, 2026
खंडवा
उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक रक्त मित्र प्रदीप दीक्षित सेवानिवृत्त, हवन-पूजन के साथ दी भावभीनी विदाई।
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा : पुराना केस वापस लेने का, महिला पर गाड़ी अड़ा, जान से मारनें की धमकी का आरोप.
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा : आदिवासी समाज के धर्मांतरण को रोकने बड़ा आंदोलन करेगा जनजाति सुरक्षा मंच
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा: संत सिंगाजी महाराज की मूल समाधि पहुंचे विधायक नारायण पटेल, कलेक्टर और SP ने किया निरीक्षण
July 4, 2026