लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

आशीर्वाद, सेवा और सम्मान के साथ रोटरी क्लब निमाड़ के नए सत्र का शुभारंभ।

खंडवा। रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ की नई टीम में नए रोटरी सत्र का शुभारंभ शहर की धार्मिक एवं सेवा परंपराओं के अनुरूप आशीर्वाद, समाजसेवा और सम्मान कार्यक्रमों के साथ किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि क्लब अध्यक्ष गोविंद शर्मा एवं सचिव संजीव मंडलोई के नेतृत्व में सदस्यों ने अवधूत संत दादा धूनीवाले की समाधि पर पहुंचकर दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शहर की प्राचीन गणेश गौशाला में गौग्रास अर्पित कर गौसेवा एवं प्राणीमात्र की सेवा का संकल्प लिया। डॉक्टर्स डे के अवसर पर क्लब द्वारा शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. मुनीश मिश्रा, डॉ. एस.एस. चौहान, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. शुभांगी दवे मिश्रा, डॉ. आर. पाटीदार, डॉ. स्वप्निल जैन, डॉ. कृति जैन एवं डॉ. सौमित्र जैन का उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मान किया गया।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान चिकित्सकों ने रोटरी क्लब निमाड़ द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवा प्रकल्पों की सराहना की। डॉ. मुनीश मिश्रा ने क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई डायलिसिस मशीनों से लाभान्वित मरीजों की ओर से आभार व्यक्त किया। डॉ. शुभांगी दवे मिश्रा ने कैंसर जागरूकता अभियान में रोटरी क्लब के सहयोग का आह्वान किया। वहीं डॉ. सुभाष जैन ने नेत्र परीक्षण शिविरों में पूर्ण सहयोग देने तथा डॉ. दिलीप जैन ने अस्थि रोग संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित करने में सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि नए सत्र में रोटरी क्लब निमाड़ सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को प्राथमिकता के साथ संचालित करेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में 6 जुलाई से शुरू होगा सात दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण
July 4, 2026
खंडवा
शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा का निधन, चिकित्सा और संगीत जगत में शोक।
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा में 11 से 13 जुलाई तक होगा श्रीकथा ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
July 4, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर के ममलेश्वर मंदिर में होंगे बड़े बदलाव! सिंहस्थ 2028 से पहले बदलेगी पूरी तस्वीर-कलेक्टर
July 4, 2026
खंडवा
सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट करने वालों पर सख्त होगी कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को दिए कार्रवाई के निर्देश
July 4, 2026
खंडवा
उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक रक्त मित्र प्रदीप दीक्षित सेवानिवृत्त, हवन-पूजन के साथ दी भावभीनी विदाई।
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा : पुराना केस वापस लेने का, महिला पर गाड़ी अड़ा, जान से मारनें की धमकी का आरोप.
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा : आदिवासी समाज के धर्मांतरण को रोकने बड़ा आंदोलन करेगा जनजाति सुरक्षा मंच
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा: मुक्तिधाम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, निरीक्षण के दौरान सख्त निर्देश
July 4, 2026
खंडवा
खंडवा: संत सिंगाजी महाराज की मूल समाधि पहुंचे विधायक नारायण पटेल, कलेक्टर और SP ने किया निरीक्षण
July 4, 2026