लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में 6 जुलाई से शुरू होगा सात दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण

खंडवा, 4 जुलाई 2026। आगामी सिंहस्थ-2028 और मानसून के दौरान प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम तैयार करने के उद्देश्य से खंडवा में 6 से 12 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण किशोर कुमार सभागृह, खंडवा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जुलाई को सुबह 11 बजे कलेक्टर एवं जिला कंट्रोलर (सिविल डिफेंस) ऋषव गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में होगा। आयोजन महानिदेशक होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के निर्देशन तथा कलेक्टर खंडवा के मार्गदर्शन में जिला होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ द्वारा किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाढ़ आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन, ध्वस्त भवनों में खोज एवं बचाव (CSSR), प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीक, आपदा के समय समन्वय और नागरिक सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक विषयों का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तैयार करना है, जो किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ, खंडवा ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने का अनुरोध किया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
लियो क्लब खंडवा को मिला नया नेतृत्व,सर्वसम्मति से हुआ वार्षिक चुनाव
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा: नेहरू जी ने धारा 370 लगाकर जम्मू कश्मीर को अलग करने का षड्यंत्र किया था, ,,सुरेंद्र शर्मा,,
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव में भटके 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिवार से मिलाया, दिखाई मानवीय संवेदनशीलता
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा शहर में लगातार बारिश के मौसम में निकल रहे हैं सांप
July 5, 2026
खंडवा
आज से प्रारंभ होगा 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण*
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा: संस्कृत भारती खंडवा की वृहद जनपद गोष्ठी संपन्न, 32 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
July 5, 2026
खंडवा
सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?
July 5, 2026
खंडवा
*विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया कॉलमुखी क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात*
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन | 163 वारंट तामील, 6 आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध शराब जब्त
July 5, 2026
खंडवा
दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित*
July 5, 2026