खंडवा: संत सिंगाजी महाराज की मूल समाधि पहुंचे विधायक नारायण पटेल, कलेक्टर और SP ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में संत शिरोमणि संत सिंगाजी महाराज की मूल समाधि पर आज मांधाता विधायक नारायण पटेल ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ दर्शन एवं पूजन किया।
दर्शन-पूजन के पश्चात जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सिंगाजी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा, मुंदी तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सिंगाजी धाम में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

