लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट करने वालों पर सख्त होगी कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को दिए कार्रवाई के निर्देश

प्रदेश कांग्रेस निर्दश पर अब कांग्रेस पदाधिकारी अथवा सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्यवाही। ” उत्तमपाल सिंह”

खंडवा/
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं नेताओं के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया है।
पत्र में कहा गया है कि पार्टी को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और नेताओं के विरुद्ध पोस्ट कर रहे हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्णय के अनुसार ऐसी अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने पत्र जारी कर सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों में इस प्रकार की पोस्ट करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी करें। यदि संबंधित व्यक्ति अपने व्यवहार में सुधार नहीं करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाए।यह पत्र जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा को भी प्राप्त हो गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने स्पष्ट करा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्दश पर अब कांग्रेस पदाधिकारी अथवा सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट करने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन मामलों में जिला कांग्रेस स्तर पर कार्रवाई संभव नहीं हो, उनकी पूरी जानकारी एवं साक्ष्यों सहित प्रकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाए, ताकि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ संगठन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रदेश कांग्रेस ने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026