लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

एमपी कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और जन-कल्याण से जुड़े प्रस्तावों के लिए कुल 24,200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के प्रमुख बिंदु*

– कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और जन-कल्याण से जुड़े प्रस्तावों के लिए कुल 24,200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

– इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 19,472 करोड़ 29 लाख रुपये मंजूर किए गए।

– प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रस्ताव पर 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित।

– रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स मॉडल से संचालित करने के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

– प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलिफेंट और 94 गांवों के पुनर्वास के लिए 2,381 करोड़ 15 लाख रुपये स्वीकृत।

– श्रमिक कल्याण योजनाओं, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक सुरक्षा के लिए 531 करोड़ 78 लाख रुपये की मंजूरी।

– जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं के लिए 687 करोड़ रुपये स्वीकृत।

– रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने, ककून उत्पादकों, बुनकरों और उद्यमियों की आय बढ़ाने के लिए 639 करोड़ 25 लाख रुपये मंजूर।

– स्थानीय निधि संपरीक्षा (ऑडिट) व्यवस्था और विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए 492 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत।

– वन्यजीव संरक्षण के लिए टाइगर रिजर्व, कूनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य संरक्षित क्षेत्रों में हैबिटेट सुधार, सुरक्षा और अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे।

– स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए नीति के माध्यम से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाओं के विस्तार पर जोर।

– कैबिनेट के निर्णयों से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधा विस्तार, रोजगार सृजन और समावेशी विकास को गति मिलेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान: जो अच्छा काम करेगा, वही मैदान में रहेगा। काम ही पहचान है।
June 16, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में हुआ अहम एमओयू, किसानों को होगा फायदा* – *नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम* – *प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कंपनी जीआईजै़ड करेगी सहयोग* – *कृषि उत्पादकता एवं खाद्य सुरक्षा के लिए विकसित होगा नीतिगत ढांचा*
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा : 3900 करोड़ की भारतमाला परियोजना पर बड़ा सवाल! ट्रैफिक शुरू होने से पहले धंसा नया पुल, ग्रामीणों ने खोली पोल
June 15, 2026
मध्य प्रदेश
ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज*
June 15, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजी राशि
June 14, 2026
मध्य प्रदेश
900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ की सौगात, विकसित मध्यप्रदेश के लिए 2047 तक 1 करोड़ इकाइयों का लक्ष्य
June 14, 2026
मध्य प्रदेश
बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
June 13, 2026
मध्य प्रदेश
अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर सख्त हुए सीएम मोहन यादव
June 12, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026