लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य है। पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर विशेष तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस अपनी संवेदनशीलता, सक्रियता, सतर्कता और सेवा भाव से देश-दुनिया के सामने आदर्श व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, मानव तस्करी पर नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी पालन के निर्देश दिए।

पुलिस की उपलब्धियों पर जताया गर्व

कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में वर्षों से विकास में बाधा बने नक्सलवाद का प्रभावी ढंग से सफाया किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना है जिसने अपने यहां नक्सलवाद के दंश को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नई चुनौतियों से निपटने को तैयार पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध सहित कई नई चुनौतियां पुलिस के सामने हैं, लेकिन सरकार इनसे निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए भर्ती अभियान लगातार जारी है और सरकार का प्रयास है कि पुलिस विभाग में कोई पद रिक्त न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार पुलिस बल को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

आतंकियों के सहयोगियों पर सख्त कार्रवाई

हाल ही में पुलिस द्वारा आतंकवादियों के एक सहयोगी की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिहादी मानसिकता से जुड़ा साहित्य भी बरामद हुआ है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा, “हमारी पुलिस बिल में छुपे ऐसे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है और किसी भी षड्यंत्र का पर्दाफाश करने की क्षमता रखती है।”

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर सख्त हुए सीएम मोहन यादव
June 12, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मई को लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे..प्रदेश की कुल 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगी 36वीं किश्त…
May 11, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई की कुएँ में मिली लाश!बुरहानपुर एसपी नें दी जानकारी
April 22, 2026
मध्य प्रदेश
MP राज्यसभा चुनाव: 3 या 4 सीटें? 4 मई को साफ होगा पूरा गणित
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
भोपालः मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने आगामी माह बालाघाट में
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
एक्शन मोड में कांग्रेस: कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
ईरान तनाव के बीच खाद के दाम पर बड़ा अपडेट: किसानों को राहत, कीमतें रहेंगी स्थिर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
लाड़ली बहना योजना: 12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में ₹1500 होंगे ट्रांसफर
April 11, 2026
मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026