900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ की सौगात, विकसित मध्यप्रदेश के लिए 2047 तक 1 करोड़ इकाइयों का लक्ष्य

900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ की सौगात, विकसित मध्यप्रदेश के लिए 2047 तक 1 करोड़ इकाइयों का लक्ष्य
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में 900 एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) इकाइयों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 360 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने उद्यमियों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के तहत उद्यमियों को सहायता राशि के चेक सौंपे, वहीं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक भी प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा इसका प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है और सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से संवाद करते हुए प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए पूर्ण सहयोग और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
डॉ. यादव ने बताया कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक प्रदेश में 1 करोड़ पंजीकृत एमएसएमई इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
खंडवा 
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश