भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, समाज के हर वर्ग का कल्याण: अजय जामवाल

खण्डवा। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत जिले में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित खंडवा के विभिन्न मंडलों में यह प्रशिक्षण वर्ग जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहे हैं।
प्रवक्ता सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार को इंदौर-निमाड़ संभाग के अंतर्गत खंडवा जिले के ओंकारेश्वर मंडल तथा बुरहानपुर जिले के शाहपुर एवं फोपनार मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में श्री जामवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण एवं उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने और उन्हें नई सीख देने के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक हैं। भाजपा कार्यकर्ता सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, यही कारण है कि आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया जाता है।
प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार प्रातः श्री जामवाल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं हुकुमचन्द्र पूनमचन्द्र अग्रवाल, गुलचन्द्र सिंह पर्ने एवं विश्वनाथ पाटिल का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
खंडवा जिले में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराड़ा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक नारायण पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बुरहानपुर में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा