लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दें – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विद्यार्थियों को दी सीख

खंडवा में “स्कूल चलें अभियान” के तहत आयोजित शाला प्रवेशोत्सव के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत ही एकमात्र रास्ता है और इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता।

गुरुवार को कलेक्टर ने मोतीलाल नेहरू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इससे ध्यान भटकता है और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि कक्षा 10वीं से 12वीं के दौरान रोजाना कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करना जरूरी है। साथ ही यह भी कहा कि स्कूली शिक्षा के समय नौकरी की चिंता करने के बजाय आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर ने इंटरनेट के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल पर ही उच्च स्तर की पढ़ाई का सामग्री उपलब्ध है, जिससे बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने की आवश्यकता कम हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने सवाल रखे, जिनका कलेक्टर ने सरल और स्पष्ट तरीके से जवाब दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. सोलंकी, प्राचार्य रूबिया अली सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि “स्कूल चलें अभियान” के तहत जिलेभर के स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें और साइकिलें वितरित की जा रही हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
धनगांव में बारिश के बीच पुलिस ने की मानवता की मिसाल, कीचड़ से निकाला लोडिंग वाहन
August 2, 2026
खंडवा
महादेवगढ़ पहुंचे श्री दादा गुरु,29 अगस्त के भव्य समापन में स्वयं करेंगे अंतिम श्री हनुमान चालीसा पाठ
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: सुर, ताल और तालियों की गूंज… Voice of Khandwa फाइनल में दिखा टैलेंट का जलवा
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: उफनते नाले में बहे व्यक्ति का शव बरामद, 2 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
August 2, 2026
खंडवा
*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा से 35 ज़ायरीन उमराह के लिए रवाना, रेलवे स्टेशन पर दुआओं के साथ दी गई रुख़्सती
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 3 अगस्त को पुलिस लाइन 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से 10 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर गौरव दिवस की शानदार शुरुआत, सद्भावना मंच ने दी सुरों भरी गीतांजलि
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन
August 2, 2026