ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण

खंडवा। हरियाली महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा रामेश्वर कुंड परिसर में बेलपत्र का पौधारोपण किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ आह्वान से प्रेरित होकर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।
Read Next
खंडवा 




खंडवा 
खंडवा
खंडवा