*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
खण्डवा 2 अगस्त 2026, हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सुबह 7:30 बजे से विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति नगर निगम के सामने बने मंच पर होगी। इसके बाद 3 अगस्त को ही प्रातः 11 से 2 बजे तक पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा 3 अगस्त की शाम को नगर निगम व घंटाघर के पास फ़ूड फेस्टिवल आयोजित होगा तथा केवल राम चौराहे से घंटाघर तक बैंड पार्टियों की प्रस्तुति होगी। नगर निगम चौराहे पर बने मंच पर 3 अगस्त की रात्रि में 8 बजे से किशोर कुमार के गीतों की आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा।
*4 अगस्त को मनाया जाएगा किशोर कुमार का जन्मदिन*
किशोर कुमार के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से किशोर दा की समाधि पर पुष्पांजलि स्वरांजलि का आयोजन नगर पालिक निगम व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा। आगामी 4 अगस्त की शाम 7ः30 बजे से किशोर नाईट में ख्यातिप्राप्त गायक पी. गणेश व प्रीति जोशी द्वारा गानों की प्रस्तुति दी जावेगी। इस वर्ष मुम्बई के जाने माने पार्श्वगायक विनोद राठौर को गायन के क्षेत्र में 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र के साथ किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Read Next
खंडवा 




खंडवा 
खंडवा
खंडवा