लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सुर, ताल और तालियों की गूंज… Voice of Khandwa फाइनल में दिखा टैलेंट का जलवा

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के किशोर कुमार सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय वॉइस ऑफ खंडवा का ग्रैंड फिनाले संगीत और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। छोटे बच्चों से लेकर युवा प्रतिभागियों तक ने अपनी मधुर आवाज़ से पूरे सभागृह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किशोर कुमार और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में भोपाल, उज्जैन, मुंबई और खंडवा से आए निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और सुर-ताल की बारीकियों से भी उन्हें अवगत कराया।

सब जूनियर ग्रुप में छह नन्हे प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस वर्ग में तीर्थ जैन ने 299 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम कपिल घुगे दूसरे और दिशा हिवराले तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके बाद जूनियर ग्रुप की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विधायक कंचन तनवे, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर और एमआईसी सदस्य राजेश यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक कंचन तनवे ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

जूनियर ग्रुप में रौनक गिदवानी ने 321 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर विजेता का ताज अपने नाम किया। नव्या दुबे ने दूसरा और अमिताभ दोगने ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर ग्रुप की प्रस्तुति से पहले महापौर अमृता यादव, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा और एसडीएम सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में शहर के संगीत प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुर, संगीत और तालियों की गूंज ने किशोर कुमार सभागृह को एक यादगार संगीतमय शाम में बदल दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
धनगांव में बारिश के बीच पुलिस ने की मानवता की मिसाल, कीचड़ से निकाला लोडिंग वाहन
August 2, 2026
खंडवा
महादेवगढ़ पहुंचे श्री दादा गुरु,29 अगस्त के भव्य समापन में स्वयं करेंगे अंतिम श्री हनुमान चालीसा पाठ
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: उफनते नाले में बहे व्यक्ति का शव बरामद, 2 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
August 2, 2026
खंडवा
*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा से 35 ज़ायरीन उमराह के लिए रवाना, रेलवे स्टेशन पर दुआओं के साथ दी गई रुख़्सती
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 3 अगस्त को पुलिस लाइन 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से 10 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर गौरव दिवस की शानदार शुरुआत, सद्भावना मंच ने दी सुरों भरी गीतांजलि
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन
August 2, 2026
खंडवा
प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” का हुआ शुभारंभ*
August 2, 2026